लसड़ावन में निःशुल्क नेत्र *चिकित्सा शिविर सम्पन्न, जाँच शिविर में चयनित मरीजों के ऑपरेशन सम्पन्न।

रिपोर्टर जनक दास वैष्णव। 

 निम्बाहेडा़ उपखंड मुख्यालय के लसड़ावन में स्वर्गीय नेमीचंद बम्ब की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र भावेश,मयुर बम्ब एवं वंदेमातरम फाउंडेशन लसड़ावन के तत्वाधान आयोजि निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर सम्पन्न हुआ।शिविर में चयनित रोगियों के ऑपरेशन किए गए। वंदे मातरम फाउंडेशन लसड़ावन के अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि स्वर्गीय श्री नेमीचंद बम्ब की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र भावेश बम्ब ,मयुर बम्ब द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति (अंधता) चित्तौड़गढ़ एवं वन्दे मातरम फाउंडेशन लसड़ावन के सहयोग से 12 जनवरी रविवार को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक श्री छगनलाल बम्ब मेमोरियल हॉस्पिटल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लसड़ावन में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं चिकित्सा शिविर आज सम्पन्न हुआ।शिविर में चयनित रोगियों के ऑपरेशन किए गए और आज सब रोगियों को जांच के बाद डिस्चार्ज किया गया। चयनित रोगियों के ऑपरेशन नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर महेंद्र कुमार वर्मा निंबाहेड़ा के नेतृत्व में डॉक्टर ममता मीणा सहायक आचार्य जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल,डॉक्टर हरलाल सिंह वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ,पुरण रेगर,नयन सेन, निरंजन सिंह राजोरिया,एस. एस. निगम,हाजी मोहम्मद,सुरेश मीणा,शमीम बानो,आदित्य यादव,रुचिका जोशी सहित टीम द्वारा सम्पन्न किए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लसड़ावन में बनाए गए वार्ड में दिनेश टेलर (MOIC)राजमल भांबी ,नसीम बानो,गोपाल बजाज,पुजा,उदयभान शर्मा,भरत दास,केसर सालवी सहित टीम ने अपनी सेवाएं देते हुए रोगियों की देखभाल की। नेत्र जाँच एवं शल्य चिकित्सा शिविर के दौरान निम्बाहेड़ा पुर्व विधायक अशोक नवलखा,भाजपा पश्चिम मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मिन्नाना, प्रतापगढ़ भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर,पूर्व सरपंच कमलेश चावत, सरपंच रमेश बोरीवाल,लाला दशोरा निम्बाहेड़ा,मानवेन्द्र सिंह, रजनीश गोठवाल सहित अथितियों ने द्वारा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों से कुशलक्षेम पूछी।सभी अतिथियों सहित चयनित मरीजो व मरीजो के परिवरनजो ने शिविर के आयोजन,चिकित्सा व्यवस्था,चिकित्सा टीम सहित समस्त व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए चिकित्सीय टीम व वन्दे मातरम फाउंडेशन की टीम की सराहना की। इस दौरान वंदेमातरम फाउंडेशन के राजेश जैन,हितेंद्र बम्ब, भावेश बम्ब,सज्जन सिंह राव,कमल रावत,कपिल,प्रकाश,राहुल टांक,मनीष रेगर,जगदीश सालवी,भैरू लाल दायमा,राहुल चावत,मनीष रातड़िया, हिमांशु चावत सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।