लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।

संपादक कालूराम कुमावत। कपासन। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी उदयलाल आंजना द्वारा संपूर्ण जिले में आयोजित हो रहे कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत हाईवे मार्ग स्थित होटल हर्षित पैलेस में कपासन नगर एवं पंचायत समिति क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता मधुसूदन कुमावत ने बताया कि लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार उदयलाल आंजना ने कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें विधान सभा चुनाव की परिणामों से सबक लेते हुए तन मन धन के साथ लोकसभा चुनाव में अपना प्रदर्शन करना हैं। और कांग्रेस के हाथ मजबूत करने हैं। केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी पर अंकुश लगाने को लेकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का संचालन कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश व्यास ने किया।एवं आभार पूर्व पार्षद गुड्डू खान ने व्यक्त किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत जिला कांग्रेस अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, चित्तौड़ प्रतापगढ़ डेयरी अध्यक्ष बद्री लाल जाट जगपुरा, पूर्व विधायक एवं विधायक प्रत्याशी शंकर लाल बैरवा, पूर्व प्रधान गोविंद सिंह शक्तावत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शंकर लाल प्रजापत, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश व्यास, पूर्व सरपंच बालूराम चित्तौड़िया, सांवरिया जी मंदिर मंडल सदस्य ममतेश शर्मा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चौधरी, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष मोहन लाल गाडरी, मंडल अध्यक्ष लोकेश जाट, मांगी लाल लोहार जिला उपाध्यक्ष सैयद असलम अली, प्रदेश कांग्रेस सचिव ललित बोरीवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रमोद मोदी दिनेश चास्टा, उप प्रधान हर्षवर्धन सिंह गार्डन, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद गुर्जर, ओबीसी जिला अध्यक्ष प्रकाश जाट मेवदा, नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राजीव सोनी, महेंद्र शर्मा, सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।   इस अवसर पंचायत समिति सदस्य नगर पालिका पार्षद पूर्व पार्षद ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।