गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तकनीकी के बिना अधूरी है-डॉ.जितेन्द्र दशोरा

रिपोर्टर: जनक दास वैष्णव। कपासन न्यूज/ निम्बाहेडा़: अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) चित्तौड़गढ़ के डॉक्टर जितेंद्र कुमार दशोरा ने निंबाहेड़ा ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता का सोमवार को आकस्मिक अवलोकन कर सम्बलन प्रदान करते हुएं शिक्षा की गुणवत्ता, बुनियादी ढांचा, शिक्षकों- विद्यार्थियों से संवाद, भविष्य की योजनाएं सहित विद्यालय के सर्वांगीण क्षेत्र के तहत विद्यार्थियों की शैक्षिक स्थिति जिला रैंकिंग के प्रमुख बिंदुओं,बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन के नवाचारों ,शिक्षकों की दैनन्दिनी डायरी ,विद्यालय रेकार्ड संधारण शाला सौन्दर्यीकरण सहित बिंदुओं पर चर्चा कर प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लुहार को आवश्यक सुझाव दिएं। सूचना प्रौद्योगिकी के युग में शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तकनीकी के बिना अधूरी है,शिक्षा में सुधार हेतु एक मंत्र- सुनकर मैं भूल जाता हूं, देख कर मुझे याद रहता है, करके मैं समझ जाता हूं। उक्त सूत्र बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन के लिए बहुत ही कारगर सिद्ध होगा। शिक्षकों को नई शिक्षण विधियां एवं आधुनिक तकनीकी का प्रयोग करते हुए शिक्षा में नवाचार करना चाहिए। सेवानिवृत प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद् डॉक्टर धर्मनारायण भारद्वाज उपाख्य धरम अभिमन्यु ने कहा कि विद्यालय हमारा तीर्थ है , विद्यालय हमारा स्वाभिमान है प्रत्येक विद्यालय में सरस्वती मंदिर ज्ञान भक्ति शक्ति अस्त्र ऊर्जा का प्रमुख केंद्र है, प्रार्थना सभा आत्मा की खुराक है जिससे दिनभर ऊर्जा का संचार होता रहता है अतः प्रार्थना सत्र प्रभावी होना चाहिए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडला चारण के प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह सिसोदिया ने विद्यर्थियों की लाभान्वित योजनाओं , एसएनए पर चर्चा की।स्थानीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह शक्तावत , कनिष्ठ सहायक विक्रम सिंह चौहान ने आगंतुकों का स्वागत किया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी डॉ जितेन्द्र कुमार दशोरा के साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग कार्यालय चित्तौड़गढ़ के संस्थापन अधिकारी महेश कुमार सोनी भूपेंद्र आचार्य महेंद्र कुमार लौठ मौजूद रहे। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लुहार ने कहा है कि गुणात्मक शिक्षा के लिए विद्यार्थियों का रचनात्मक मूल्यांकन/ आकलन केवल साल के अंत में परीक्षा लेने के बजाय विद्यार्थियों का सतत् आकलन ,व्यवहार एवं सत्र पर्यंत विद्यालय की गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने से सम्भव है।