कपासन न्यूज/ शक्ति दिवस के अवसर पर आज पालड़ी एवं लोयरा__ ब्लॉक बड़गांव जिला उदयपुर_ विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान_
दिव्या प्रजापत यूनिसेफ उन्नति_ संस्थान द्वारा विद्यालय का भ्रमण किया गया और छात्र-छात्राओं को शक्ति दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बालिकाओं के सशक्तिकरण, आत्म-विश्वास, शिक्षा और सुरक्षा जैसे विषयों पर संवाद किया गया। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों, कर्तव्यों एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शक्ति दिवस का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना और बच्चों, विशेषकर बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।














