नवाचार संस्थान द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम आयोजित।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत कपासन न्यूज/ कपासन। “हमारी बेटियों को अपने सपने साकार करने में सहयोग प्रदान कर उन्हें सम्पूर्ण स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाएं प्रदान की जाये तो बेटियां समाज को नई दिशा देकर कई सारी सामाजिक कुरीतियों को मिटाने में अपनी महत्ती भूमिका अदा कर सकती है” उक्त विचार रूपाखेड़ी ग्राम पंचायत में आयोजित राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह में नवाचार संस्थान सचिव अरुण कुमावत ने क्षेत्र की किशोरी बालिकाओं के समक्ष व्यक्त करते हुए बताया कि हमारे यहां पर अधिकतर बालिकाएं अपनी शिक्षा पूर्ण नहीं कर पाती हैं। कम उम्र में शादी और गर्भधारण की वजह से उसका और उसके परिवार का सम्पूर्ण जीवन परेशानियों में घिर जाता है। अतः हमारा प्रयास रहना चाहिए कि पढ़ाई को हां और शादी को ना सिद्धांत को अपना कर बालिकाओं को अपने सपने साकार करने हेतु प्रेरित करते रहना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की बेनज़ीर अनवर ने बालिकाओं को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि किस प्रकार से बच्चे के प्रारंभिक 1000 दिन की देखभाल उसके भावी जीवन पर प्रभाव डालते हैं अतः हमें इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए और बालिकाओं के पौषण पर विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि एनीमिया की समस्या से निजात मिल सके। कार्यक्रम की मुख्यवक्ता नवाचार संस्थान की कार्यक्रम अधिकारी सुमन दाधीच ने सहभागियों को ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि किस प्रकार से जेंडर आधारित भेदभाव, सामाजिक भेदभाव और बाल विवाह जैसी बुराईयों की वजह से बालिकाओं को उनके भावी जीवन में कई सारी परेशानियों से गुजरना पड़ता है और बालिकाओं को बताया कि हमें अपनी शिक्षा पूर्ण करने का पूर्ण प्रयास करना है, हमारे भोजन की थाली रंग बिरंगी होनी चाहिए और हमेंशा खुश रहने के प्रयास करते रहना चाहिए। शिक्षा विभाग के वर्दीचंद खटीक ने बालिकाओं के शिक्षण कार्यक्रम को मजबूती प्रदान करने के लिये ट्रेवल वाउचर, निःशुल्क साइकिल, काली बाई भील स्कॉलर शिप योजनाऐं चला रखी है ताकि बालिकाएं अपने शिक्षण कार्य को जारी रखते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं। एक लड़की पढ़ती है तो दो परिवार सुधरते हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि ने जानकारी प्रदान करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि अधिक से अधिक लोगों को इन सेवाओं का लाभ लेना चाहिए, पूर्व उप सरपंच भगवत सिंह चारण ने भी विचार व्यक्त किये, इस कार्यक्रम में क्षेत्र में प्रारंभिक शिशु देखभाल सम्बन्धी सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सरकारी सेवप्रदाताओं सन्तोष चारण, सुलोचना कच्छावा, कृष्णा वैष्णव, पूजा कंवर, सुमन बारेगामा, टीना कंजर एवं दुर्गा भील को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के गोपीराम सेनी, मधु राजावत, चेतन वैष्णव, सुरेन्द्र चौधरी एवं वार्ड पंच सोहनलाल बंजारा की उपस्थिति रही।