पीएम श्री विद्यालय में गणतंत्र दिवस परेड हेतु मार्च-पास्ट का पूर्वाभ्यास।

रिपोर्टर: आज़ाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी उपखंड के पहुँना कस्बे स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह के तहत आयोजित होने वाली मार्च-पास्ट की तैयारियाँ ज़ोर-शोर से चल रही हैं। विद्यालय प्रांगण में सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मार्च-पास्ट का पूर्वाभ्यास कराया जा रहा है। संस्था प्रधान ईश्वर लाल मीणा एवं प्राध्यापक कमलेश कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में शारीरिक शिक्षिका प्रतिभा जोशी द्वारा विद्यार्थियों को अनुशासनबद्ध मार्च-पास्ट का अभ्यास करवाया जा रहा है। वहीं विद्यालय द्वारा गठित सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति भी गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का जायज़ा ले रही है। मार्च-पास्ट के अभ्यास के दौरान महात्मा गांधी विद्यालय सहित विभिन्न निजी विद्यालयों के शिक्षक-कर्मचारी एवं स्काउट्स के विद्यार्थियों द्वारा सक्रिय सहयोग किया जा रहा है।