बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई।

रिपोर्टर: आज़ाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी उपखंड क्षेत्र के पहुँना ग्राम स्थित न्यू आदर्श पब्लिक माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई।इस अवसर पर विद्यालय संचालक प्रहलाद राय शर्मा, प्रधानाध्यापिका सावित्री देवी, चंदा स्वर्णकार, रेखा स्वर्णकार सहित वक्ताओं ने बसंत पंचमी के महत्व एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को देशभक्ति, अनुशासन और साहस के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रिया वैष्णव, रतन लोहार, चीनू जांगिड़, सुनीता शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन आज़ाद मंसूरी ने किया।