रिपोटर मधुसुदन कुमावत कपासन न्यूज/ कपासन उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित हुआ।पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में पुलिस उप अधीक्षक हरजी लाल यादव, तहसीलदार एम नासिर बेग मिर्जा थाना अधिकारी सुनील शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय विधायक अर्जुन लाल जीनगर, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी व उपाध्यक्ष एजाज अली मंच पर मौजूद रहे।विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की सहभागिता रही, उपखंड स्तर पर 54 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।इससे पूर्व उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका,नगर पालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्षा मंजू देवी सोनी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अधिसाक्षी अधिकारी ललित सिंह देथा सहित नगर पालिका कार्मिक एवं पार्षद मौजूद रहे। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास कार्यालय में उमा शर्मा, सहायक कृषि विस्तार कार्यालय में रामजस खटीक ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार नगर कांग्रेस कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह झंडारोहण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर कांग्रेस कार्यालय में नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं एडवोकेट पवन शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ ललित बोरीवाल,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दिनेश चाष्टा,पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रमोद कुमार मोदी,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सोनी, सोनू सोमानी,पूर्व प्रधान ओम प्रकाश व्यास,सुनील बारेगामा,पुलकित डिडवानिया,रोहित कोदली एवं हाजी अब्दुल रहमान मंसूरी,नगर कांग्रेस प्रवक्ता मधुसूदन कुमावत,पूर्व पार्षद मदन कुमावत, मनीष उपाध्याय,रोहित कोदली,सूर्य प्रकाश सिरोया, अमित मोदी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश व्यास ने किया।गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकास को ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी कपासन के कार्यालय भवन पर सोमवार को संचालक मंडल के सदस्य नंदकिशोर टेलर ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर समिति के अनिल चंडालिया तिलकेश शर्मा भेरू लाल शर्मा एवं भाजपा एस सी मोर्चा के जिला संयोजक भागीरथ चंदेल आदि उपस्थित थे।













