रिपोटर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ 15 फरवरी। जैन गुरुकुल में विद्यार्थियों के लिए जीतो यूथ विंग द्वारा शनिवार को
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर सेमिनार आयोजित किया गया।
संस्थान के सचिव अक्षत पोखरना ने बताया कि सेमिनार में जयपुर से आए एआई के प्रमाणित प्रशिक्षक संयम जैन ने विद्यार्थियों को एआई के बारे में जानकारी दी व वर्तमान समय में एआई की विशेषता के बारे में बताया। संस्थान के अध्यक्ष रवि विरानी ने जैन गुरुकुल संस्थान के अध्यक्ष राजेश विरानी, सचिव केएम जैन, प्रिंसिपल शंभूलाल भट्ट, हेमा शर्मा, उपप्रधानाचार्य राजेश टेलर का आभार जताया। सेमिनार में करीब 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया गया। कार्यक्रम में जीतो मैन चैप्टर के अध्यक्ष सोहन पोखरना, कोषाध्यक्ष ज्ञान मेहता, महिला विंग सचिव तुशिता सांखला, कोषध्यक्ष स्वाति छाजेड़, कल्पना मेहता, अंजू कोठारी, स्नेहा ढीलीवाल, सीमा मेहता, यामिनी मेहता, जीतो यूथ विंग के मिहिर बाघमार, आदित्य ढीलीवाल, हर्ष पोखरना, पीयूष डांगी, केशव ईनाणी, जयश काकानी, श्वेता विरानी, नेहा विरानी मौजूद रहे।














