मॉर्निंग फुटबॉल क्लब की एक दिवसीय इंटर क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप सम्पन्न।

रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ मॉर्निंग फुटबॉल क्लब चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में एक दिवसीय इंटर क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्लब की चार टीमों ने भाग लिया। पूरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया। फाइनल मुकाबला थंडर्स और फाल्कन टीम के बीच खेला गया। थंडर्स की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2-0 के स्कोर से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रहे ओम नाथ ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हैं तथा उन्हें अनुशासन और टीम भावना का पाठ सिखाते हैं। कार्यक्रम के दौरान हाल ही में राजस्थान टीम की ओर से संतोष ट्रॉफी में प्रतिनिधित्व कर चुके मोहम्मद अदनान भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ सीनियर खिलाड़ी लखन नाथ, शाहिद हुसैन, धर्मेंद्र सिंह तंवर, नवदीप, अकरम, बंटी, सुनील, सूर्यवीर, अप्पू, आसिफ, कमलेश, पुष्कर, आरिफ, भरत ने गरिमामयी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। गोविंद सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।