रिपोटर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। कपासन न्यूज/ जयपुर कन्जयूमर यूनिटी एण्ड ट्रस्ट सोसायटी ‘कट्स’ ग्रामीण संचार के क्षेत्र में लेखन और उत्कृष्ठ पत्रकारिता को प्रोत्साहन करने के उद्देष्य से
प्रति वर्ष ‘ग्राम गदर’ ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कारों के लिए पत्रकार बंधुओं से प्रविष्ठियां आमन्त्रित करता है। यह पुरस्कार प्रति वर्ष समसामयिक मुद्दों पर प्रदान किए जाते हैं।वर्ष 2025 का विषय है ‘वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है’ इस पर उत्कृष्ठ पत्रकारिता के लिए प्रविष्ठियां आमन्त्रित की जा रही हैं।‘ग्राम गदर’ ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार के अन्तर्गत निर्णायक मंडल द्वारा चुने गये किसी भी एक पत्रकार को 10,000 (दस हजार) रूपये का नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।पत्रकार बन्धु 31 मार्च, 2026 तक सादा कागज पर अपना पूरा नाम, पता, पिन कोड, फोन व मोबाईल नंबर सहित, पत्रकारिता के लिए किस समाचार पत्र से जुड़े हैं या स्वतन्त्र पत्रकारिता कर रहे हैं तथा वर्ष 2025 के दौरान विभिन्न समाचार पत्रों में छपे स्वयं के नाम से लेख अथवा समाचारों की प्रेस कटिंग व अन्य दस्तावेजों को संलग्न करते हुए अपने आवेदन कन्ज्यूमर यूनिटी एण्ड ट्रस्ट सोसायटी (कट्स), डी- 217, भास्कर मार्ग, बनीपार्क, जयपुर- 302 016 के पते पर भिजवा सकते हैं।—————————————————-अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करेंः राजदीप पारीक/बद्री नारायण शर्मा डी- 217, भास्कर मार्ग, बनी पार्क, जयपुर- 302 016फोनः 0141-228 2821,401 5395 फैक्सः 0141-4015395, 228 2485 मोबाईलः ,9461670755/9928373909













