रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता कपासन न्यूज/
बासखोह कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झर में शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षा हुई शुरू इससे पहले सभी विद्यालय के कक्षा 5 के बालक बालिकाओं का तिलक लगाकर मुंह मीठा करवाकर उनका स्वागत सम्मान किया इस मौके पर बालक बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी इस मौके पर बालक बालिकाओं में काफी उत्साह दिखाई दिया इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झर के स्टाफ गोविंद नारायण शर्मा, सुनीता मीणा, दुर्गेश मीणा द्वारा बालक बालिकाओं का तिलक लगाया ओर साथ में प्रियंका पब्लिक स्कूल के छोटूराम मीणा, व एस पी एस एकेडमी के निदेशक मुकेश मीणा व सभी विद्यालय के स्टाफ भी मौजूद थे इस दौरान कक्षा 5 की बोर्ड की परीक्षा का पहला पेपर अंग्रेजी का शुरू हुआ इस मौके एस पी एस एकेडमी बांसखोह फाटक स्कूल के निदेशक मुकेश कुमार मीणा द्वारा सभी बालक बालिकाओं व आए हुए सभी विद्यालय के स्टाफ का मुंह मीठा कराया इस मौके पर मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का भी मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया














