रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी आयुर्वेद विभाग चित्तौड़गढ़ के उपनिदेशक डॉ. तरुण कुमार प्रमाणिक के निर्देशानुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय आयुर्वेद औषधालय पहुँना के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को ओस्तवाल भवन ऊंचा में एक दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं अमृतादि क्वाथ वितरण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ प्रातः सवा 10 बजे भगवान धनवंतरि एवं स्व. निर्मला देवी ओस्तवाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ किया गया। वरिष्ठ आयुर्वेद कंपाउंडर रतन लाल स्वर्णकार ने बताया कि शिविर में कुल 317 रोगियों की जांच कर निःशुल्क आयुर्वेद औषधियों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम ऊंचा के समस्त सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों तथा आमजन को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु 1265 लोगों को अमृतादि क्वाथ का सेवन कराया गया।शिविर के दौरान 73 रोगियों की रक्तचाप एवं मधुमेह जांच तथा 103 व्यक्तियों का प्रकृति परीक्षण भी किया गया।इस अवसर पर संस्था के संयोजक राजेंद्र प्रसाद ओस्तवाल, सरपंच प्रतिनिधि गोपाल अहीर, पूर्व सरपंच भेरू लाल भारती, रणजीत सिंह भाटी,चंद्र प्रकाश भाटी, श्यामलाल कुम्हार, नारायणलाल,गोविंद प्रसाद दाधीच, माधवलाल कुम्हार, नारायणलाल जाट, माधवलाल गाड़री, शंभूलाल बैरवा,भंवरलाल बैरवा सहित आयुष टीम के डॉ. मनीष टॉक,डॉ. प्रज्ञा आर्य,नर्स भगवती रेगर,बन्नू राजा शक्तावत, शारदा रेगर,योग प्रशिक्षक चंपालाल बैरवा एवं रतनलाल सालवी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए राष्ट्रगान के साथ किया गया।













