मां वैष्णो मां नर्बदा सेवा समिति टीम ने बैरवा समाज की गरीब परिवार की बेटी के विवाह में की 166000 रु की सहायता।

कपासन न्यूज/ तह. कुंडल जिला दौसा। ग्राम पंचायत काली पहाड़ी निवासी बनवारी लाल बैरवा जो कि कई सालो से लंबी बीमार से गुजर रहा था बीमारी मे बहुत पैसा खर्च हो गया और उनके बचने की उम्मीद भी बहुत कम है पत्नी मेहनत मजदूरी कर के जैसे तैसे कर के दवा का जुगाड कर रही थी, कमाने का कोई साधन नहीं ना कोई खेती बाड़ी है ना कोई इनकम का कोई स्रोत है इस परिवार की स्थिति बहुत खराब है और इनकी बच्ची तन्नू बैरवा की शादी 20/2/26 तारीख की थी पिता बीमार है बच्ची की मां मेहनत मजदूर कर के अपने पति को दवा दिला रही हैं पति बीमार ऊपर से बेटी का विवाह पास आ गया था स्थिति बहुत खराब थी इस परिवार ने अपनी कठिन परिस्थिति केें बारे मां वैष्णो मां नर्बदा सेवा समिति टीम के सहयोगी सुनील संदीप पबड़ी को दी जिन्होंने इस विकट परिस्थिति में सर्व समाज का सहयोग लेकर के 166000 रु की आर्थिक सहायता देकर विवाह कार्य संपन्न कराया गया, मिशन सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित सहयोग कर्ता गण मौजूद रहे सुनील संदीप पबड़ी (मां वैष्णो मां नर्बदा सेवा समिति टीम) सायर जांगिड़,गेंदी लाल बैरवा ,लाला राम बैरवा ,गोपाल जांगिड़,सोनू बैरवा,महेश बैरवा, मिशन में सक्रिय भूमिका निबाई रामचंद बैरवा,नरेश बैरवा राजवास,विक्की बैरवा, मिशन संचालक मां वैष्णो मां नर्बदा सेवा समिति टीम ग्राम पंचायत काली पहाड़ी।