रिपोर्टर जनक दास वैष्णव। कपासन न्यूज/ निम्बाहेडा़ छोटीसादडी़ उपखंड के प्राचीन शिवालय श्री गंगेश्वर महादेव बंबोरी रघुनाथपुरा के सवा सौ फीट गहरी प्राकृतिक गुफा में विराजमान भगवान गंगेश्वर महादेव मेले का
सुबह 11:15 बजे संत अनंतराम जी महाराज (आश्रम बड़ी सादड़ी) द्वारा विधिवत पूजन और अभिषेक किया गया।
संत के गंगेश्वर महादेव पहुंचने पर मंदिर कमेटी द्वारा पारंपरिक साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंदिर मंडल कमेटी के संरक्षक ठाकुर राव लव कुमार सिंह पंवार,कूवर यश कुमार, अध्यक्ष जगदीश चंद्र भराडिया,सचिव किशन जणवा,पटेल नंदकिशोर,उपाध्यक्ष बगदिराम जनवा, कोषाध्यक्ष नटवर सुथार, गणपत माली,पूर्व उप प्रधान रमेश गोपावत, ओंकार गमोर,गणपत काकर,बम्बोरी ग्राम प्रशासक देऊबाई मीणा, मुरली मीणा,दिनेश मालू सहित अनेक ग्रामीण एवं भक्तजन उपस्थित रहे। शूक्रवार दिनांक 27 को सायंकाल 8:00 बजे गंगेश्वर रंग मंच पर फिल्मी आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम आयोजित होगा। सांसद सीपी जोशी ने किया मेले का उद्घाटन। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा व चित्तौड़ प्रतापगढ़ सांसद सीपी जोशी ने किया मेले का उद्घाटन। श्री गंगेश्वर महादेव के तीन दिवसीय मेले के पहले दिन 4:30 बजे क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी गंगेश्वर महादेव पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजा व अभिषेक किया ।मंदिर मंडल द्वारा सांसद सीपी जोशी का मेवाड़ी साफा पहनाकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। सांसद जोशी ने मुख्य मेला मैदान पर फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान मंदिर कमेटी द्वारा सांसद सीपी जोशी को खेल मैदान व मेला ग्राउंड को विकसित करने का ज्ञापन सोपा गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह कृष्णावत,प स दलपत मीणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मिट्ठू लाल जनवा,पार्षद हेमंत डांगी, मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमावत, लोकेश धाकड़ मंडल अध्यक्ष,डालचंद जणवा पूर्व सरपंच, श्याम जी अग्रवाल पूर्व चैयरमैन, रामचंद्र माली नगर अध्यक्ष छोटी सादड़ी,पटेल नन्दकिशोर,पूर्व उपप्रधान रमेश गोपावत, कैलाश गुर्जर पूर्व मंडल अध्यक्ष, विशाल राव, प्रशासक देऊबाई मीणा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मेला स्थल पर उपस्थित होकर सहभागिता कर धार्मिक उत्सव को सफल बनाया। सभी अतिथियों का स्वागत मंदिर मंडल के संरक्षक ठाकुर राव लव कुमार सिंह पवार, अध्यक्ष जगदीश भराडिया, सचिव किशन जनवा, उपाध्यक्ष बगदीराम जणवा, गणपत माली, ऊकार गमोर,गोपाल चत्रावत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया ।














