रिपोटर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। कपासन न्यूज/ निम्बाहेड़ा, कनेरा तहसील के स्वामी विवेकानंद कॉलोनी में संचालित ज्ञानज्योति माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञान प्रभारी मोहित मोची, रिंकू धाकड ने बताया कि प्रातः विद्यालय में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसके पश्चात मॉडल व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता प्रदर्शनी आयोजित हुई जिसमें ग्लोबल वार्मिंग, सौरमंडल ,ज्वालामुखी, यातायात के साधन, सूर्य ग्रहण ,चंद्र ग्रहण, शरीर के विभिन्न तंत्र, हृदय, पन बिजली ,वाटर हार्वेस्टिंग, पवन चक्की, सोलर एनर्जी, जल शुद्धीकरण, जेसीबी ,रोबोट, एनिमल सेल ,वाटर साइकिल, पदार्थ की अवस्थाएं, ग्लोबल वार्मिंग, स्पेक्ट्रम, ह्यूमन ब्रेन , जल चक्र, सेव वाटर विषय आधारित प्रोजेक्ट व मॉडल बनाएं ।इसके पश्चात चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें इलेक्ट्रोस्कोप, प्रकाश संश्लेषण, पदार्थ की अवस्थाएं, विटामिन, वाटर साइकिल ,आवर्त सारणी, वर्षा का महत्व, पुष्प संरचना, लाइट कंडक्टर ,स्पेक्ट्रम, पाचन तंत्र ,फूल ,पत्तियां, मानव हृदय ,पौधे के विभिन्न भाग, उत्सर्जन तंत्र ,भूकंप, प्रकाश संश्लेषण, वृक्षारोपण, जल चक्र ,रेनवाटर हार्वेस्टिंग , लाइफ साइकिल ,पादप कोशिका , उत्सर्जन तंत्र संबंधी विषयों पर उत्कृष्ट चार्ट बनाएं ।मॉडल प्रतियोगिता में निर्णायक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र बलाई, विज्ञान के वरिष्ठ व्याख्याता सुदेश यादव चार्ट प्रतियोगिता में निर्णायक आशिक, अंकित वैष्णव व तरुणा ने अपने निर्णय सुनाए। संस्था प्रधान रामप्रसाद धाकड़ ने सी वी रमन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जीवन में सदैव नवाचार करते हुए सीखने और नव सृजन की प्रक्रिया को सदैव सुचारू रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पीईईओ एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कनेरा के प्रधानाचार्य मुकेश धाकड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़ , मंडल कोषाध्यक्ष प्रहलाद ने मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन कविता टेलर ने किया ।इस अवसर पर रत्नेश शर्मा , योगेंद्र धाकड़ ,कन्हैया लाल जोगणिया,देवाशीष पोखरा, भूपेंद्र शर्मा, आशिक, सुनीता भाभी, सुमन जैन, रिंकू धाकड, कल्पना सारस्वत, तृप्ति बैरागी, पूजा छिपा, अंजलि, तरुणा, कविता , कोमल टीना कंवर, आशा गुर्जर सहित भैया बहन उपस्थित थे।














