8 मार्च को श्री सांवरिया हनुमान मंदिर प्रांगण कारोई मे भव्य श्री श्याम बाला जी संकीर्तन।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/  राशमी श्री सांवरिया हनुमान मंदिर प्रांगण कारोई में 6वें पाटोत्सव के उपलक्ष्य में 8 मार्च 2026, रविवार को भव्य श्री श्याम बाला जी संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 7:15 बजे से प्रभु इच्छा तक किया जाएगा।आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संकीर्तन में प्रख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल (चंडीगढ़), सोनू बिश्नोई (भीलवाड़ा) एवं दीपांशी तिवारी (कानपुर) अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। मंच संचालन पंडित अशोक व्यास द्वारा किया जाएगा।कार्यक्रम के पावन सान्निध्य में महंत बाबू गिरि महाराज उपस्थित रहेंगे।आयोजन श्री सांवरिया हनुमान मंदिर ट्रस्ट एवं समस्त ग्रामवासी कारोई (भीलवाड़ा) के सान्निध्य में किया जा रहा है।आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संकीर्तन का लाभ लेने एवं धर्म लाभ अर्जित करने का आह्वान किया गया पहुँना के रामनारायण,अनिल कुमार अजमेरा ने बताया कि आयोजन को लेकर रविवार को सांवरिया हनुमान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी एंव पहुँना व कारोई के गणमान्य नागरिको ने पहुँना ग्राम मे आंमत्रण पत्र भेंट कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है