महिला स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का सफल आयोजन।

रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ 02 फरवरी। श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत, श्री महावीर जैन मंडल के तत्वाधान में श्री महावीर जैन महिला मंडल द्वारा महिला स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का सफल आयोजन रविवार को जैन गुरुकुल में किया गया। अध्यक्ष कल्पना मेहता बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वक्ता प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर वनिता मारू थी। सेमिनार में महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। डॉक्टर वनिता मारू ने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि समय-समय पर जांच कराने से कई बीमारियों से बचाव संभव है। कार्यक्रम में मधु डायग्नोस्टिक की ओर से महिलाओं के लिए निःशुल्क बीपी एवं शुगर की जांच की गई । 100 से अधिक महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया। महासचिव रजनी रांका ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण से की गई। कार्यक्रम में परामर्श मंडल के मधु मट्ठा, मनोरमा अजमेरा, उमा सुराणा, स्नेहा ढीलीवाल, दिलखुश खैरोदिया, संयोजक एवं समिति सदस्य लीना कुदाल, ज्योति सुराणा, रेखा बोरदिया, रेखा नागौरी ,यामिनी बोहरा आशा वेद, शिल्पा पोखरना आदि का विशेष योगदान रहा। संचालन मधु सेठी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार महासचिव रजनी रांका द्वारा दिया गया।