कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ दिनांक 8 मार्च 2026 – संत रविदास जी महाराज की स्मृति में सांवलिया विश्रांति गृह में विशाल सत्संग समागम का आयोजन किया गया।
संयोजक कालू लाल बैरवा सुरजपोल ने बताया कि – प्रातः श्रद्धालु ने कलश यात्रा अम्बेडकर प्रतिमा स्थल से
सुभाष चौक होते हुए मुख्य बाजार से चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर स्थित मीरा मंदिर में संत रविदास जी महाराज की छतरी तक निकाली गई। – कार्यक्रम में वेदांती संत ज्ञान जी महाराज और अन्य संत-महात्माओं ने भाग लिया। – अमृतवाणी सत्संग, आरती, अरदास और महा प्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया। – संत छोगा दास महाराज, संत रतन दास महाराज, बद्री नाथ महाराज, बालू महाराज, भगवान महाराज, नारू महाराज, शंकर महाराज, चम्पा लाल महाराज, भावना देवी, जमना लाल महाराज, शिव गिरी महाराज मित्रसेन रविदासी संत महात्माओं ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। – अखिल भारतीय रविदास धर्म संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान प्रभारी धन्ना लाल जोड़वाल ने रवि दासिया दर्शन पर प्रकाश डाला। – कार्यक्रम में छगन लाल चावला, निर्मल देसाई, बाबू लाल जीनवाल, कौशल किशोर बिलवाल, अरुण कंडारा आदि उपस्थित रहे।- कलश यात्रा में पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के सैकड़ों संतों, महिलाओं, श्रद्धालुओं ने भाग लिया और संत रवि दास महाराज के आदर्शों पर चलते रहने की प्रेरणा ली।














