रिपोर्टर गणेशी देवी। कपासन न्यूज/ कपासन – निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बनाकिया खुर्द में
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में छात्रा जशोदा कुमावत पुत्री कैलाश चंद्र कुमावत का चयन होने पर
विद्यालय परिवार एवं एसएमसी अध्यक्ष व सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया। प्रधानाध्यापक हजारीलाल रेगर ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है !इससे अध्यनरत अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी !विज्ञान शिक्षिका सुनीता कुमारी बैरवा ने छात्रा के चयनप्रोजेक्ट “चालक नींद नियंत्रक “से संबंधित जानकारी प्रदान की तथा बताया कि ‘इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी . ड्राइवर को चोकस रहने में मदद और चालक की प्रबंधन की कार्य प्रणाली की जानकारी दी। छात्रा ने अपनी शैक्षिक नवाचार और वैज्ञानिक सोच के आधार पर यह उपलब्धि प्राप्त की है ! तथा विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र मे नित नए प्रयोग और नवाचार के लिए प्रेरित किया है !इस अवसर पर विद्यालय विकास प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिसोदिया उपाध्यक्ष कैलाश कुमावत अभिभावक परसराम कुमावत कैलाश चन्द्र तेली .घीसू लाल कुमावत शिक्षक श्यामलाल भील .दिलीप सिंह गहलोत .सुप्रिया राव . हेमलता दाधीच . कन्हैयालाल अहीर आदि उपस्थित रहे।














