रिपोटर योगेश कुमार गुप्ता। कपासन न्यूज/ बस्सी क्षेत्र स्थित जमवारामगढ़ तहसील अधीनस्थ ग्राम थोलाई के
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय विद्यालय की कार्मिक किरण देवी ने स्वर्गीय पति गिर्राज प्रसाद मल्होत्रा की स्मृति में विद्यालय की पाँच सीलिंग पंखे भेट किये। इस अवसर पर स्थानीय सरपंच रामस्वरूप मीना, प्राचार्य लाला राम मीना भामाशाह रामजीलाल मीना, उपप्राचार्य नन्द किशोर शर्मा, राजाराम मीना, व्याख्याता सीमा मीना, सुनिता मीना, पार्वती मीना, सीमा चलावरिया एवं समस्त स्टाफ द्वारा माल्यार्पण, उपर्णा एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया । इस कार्य हेतु समस्त आगन्तुकों एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा सराहना की गई।














