केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन’।

रिपोर्टर राकेश कुमार। शर्मा कपासन न्यूज/ जमवारामगढ़l केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का 87वें स्थापना दिवस 19 मार्च को मनाया जाएगा इस उपलक्ष में राजस्थान सेक्टर मुख्यालय तथा 246 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को राजस्थान सेक्टर मुख्यालय कैंप परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की विधिवत शुरुआत डॉ. अर्चना शिवहरे, भा.पु.से., पुलिस महानिरीक्षक, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, राजस्थान सेक्टर, जयपुर द्वारा की गई। इस अवसर पर CKS ब्लड बैंक तथा मरुधर हॉस्पिटल ब्लड बैंक, जयपुर के सहयोग से स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। रक्तदान शिविर में 108 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए समाज में इस प्रकार की पहल को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। सीआरपीएफ अधिकारी भवानी शंकर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रति सेवा भावना को बढ़ावा देना तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए जागरूकता फैलाना था। यह आयोजन सीआरपीएफ की सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।