पहुँना में महिलाओं ने की दशामाता की पूजा, सुख-समृद्धि की कामना।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी क्षेत्र के पहुँना कस्बे में शुक्रवार को महिलाओं ने आस्था व श्रद्धा के साथ दशामाता की पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए व्रत रखा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंदिरों व पूजा स्थलों पर एकत्र होकर विधि-विधान से दशामाता की पूजा की तथा पीपल की पूजा की महिलाओं ने पूजा के दौरान दशामाता की कथा का श्रवण किया और परंपरा अनुसार गले में वेले (धागे) धारण किए। पूजा के बाद महिलाओं ने अपने परिवार की मंगलकामना करते हुए देवी से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।कस्बे में जगह-जगह महिलाओं द्वारा समूह में बैठकर भक्ति भाव से पूजा-अर्चना और कथा श्रवण का आयोजन किया गया। पूजा के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए दशामाता का व्रत रखा और परिवार की खुशहाली की कामना की।