गोसम्मानआह्वान अभियान की आवश्यक बैठक होगी बंबोरा जागीर में।

रिपोटर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा कपासन न्यूज/ छोटीसादड़ी,बंबोरा वन्दे गौ मातरम बैठक और धर्म सभा पूरे भारतवर्ष में चल रहे सर्व हिन्दू समाज की पवित्र गौ सम्मान आह्वान अभियान की अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन का सौभाग्य ग्राम बंबोरा जागीर को मिलने जा रहा है। जहा गौ माता का भारतीय संस्कृति में महत्व और साधु संतो की गौ महिमा प्रेरणा ज्ञान दिया जाएगा।अतः सभी गोभक्तो से आह्वान किया जाता है कि जो गौ भक्त गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाना चाहते हैं और भारत में गो माता, नंदी बाबा की हत्या बंद करवाने का कानून बनवाना चाहते हैं गाय के प्रति अटूट श्रद्धा है वह इस बैठक में आवश्यक रूप से भाग लेवे आप सभी से अनुरोध है की इस पवित्र गौ सभा बैठक में पधारे दिनांक 17/03/2026 मंगलवार समय सायं काल 7,15 बजे स्थान हनुमान मंदिर ग्राम बंबोरा जागीर तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान। अध्यक्ष स्वयं गौ माता, नंदी बाबा।