रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ 18 मार्च। रंगतेरस पर कुमावत पंचायत चित्तौड़गढ़ का समाज के मंदिर पर होली मिलन समारोह आयोजित हुआ।
चारभुजा सेवा संस्थान के मीडिया प्रभारी उमेश अजमेरा ने बताया कि मंगलवार को रंगतेरस पर दोपहर में शहर स्थित समाज के चारभुजानाथ मंदिर पर पटेल राजकुमार नाहर, चारभुजा सेवा संस्थान अध्यक्ष राजकुमार लाडना के नेतृत्व में समाजजनों ने एकत्रित होकर ठाकुरजी के साथ होली खेली और एकदूसरे को गुलाल व रंग लगा कर खुशी जताई और होली की बधाई दी। इस दौरान समाजजनों ने भजनों पर नृत्या किया। अबीर गुलाल से सम्पूर्ण वातावरण रंगमय हो गया। इस दौरान भंवरलाल धनेरिया, नारायण कड़वार, सत्यनारायण बालोदिया, रितेश, हुकमीचंद, तेजपाल नाहर, किशन नाहर, किशन धनेरिया, सुरेश साड़ीवाल, जीतमल लाडना, शिव अडानिया, मुरली अडानिया, नारायण लाडना, भगवानलाल सलवाड़िया, सूरज, पप्पू, दशरथ, कन्हैयालाल कुमावत, लक्ष्मीलाल चंगेरिया, मनोहर लाडना, अमृतलाल चंगेरिया, सुन्दरलाल, राजकुमार नाहर, बद्रीलाल, प्रदीप कुमार लाडना, रमेशचन्द्र, लाभचन्द्र सहित सैंकड़ों की संख्या में समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में स्नेहभोज का आयोजन हुआ।














