जोर शोर से किया विशाल हिंदू सेना ने नववर्ष का स्वागत, 1101 दीपक जलाये, गो सेवा की।

रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ 20 मार्च। हिंदू नववर्ष का आगमन वर्ष प्रतिपदा को विशाल हिंदू सेना के तत्वावधान में जोर शोर से मनाया गया। जानकारी देते हुए विशाल हिंदू सेना अध्यक्ष किशन लाल ओड़ ने बताया कि नववर्ष प्रतिपदा पर गुरूवार 19 मार्च को बिरला हॉस्पीटल चौराहे पर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रातः राहगीरों का तिलक लगा कर स्वागत किया और नीम, काली मिर्च, मिश्री का प्रसाद बांटा। शाम को बिरला हॉस्पीटल चौराहे को भगवा ध्वज से सजाया। रात्री में 1101 दीपक जलाये तथा प्रभु श्रीराम की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। अगले दिन कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर स्थित गौशाला में गायों को हरा चारा खिला कर गो सेवा की। कार्यक्रम में पार्षद मुन्नालाल गुर्जर, भूपेश शर्मा, शिवसेना के गोपाल वेद, सत्यनारायण वैष्णव, विक्रम राजपुरोहित, छोटू सिंह, आनन्द तिवारी, बबलू ओड़, शांतिलाल जैन, राजीव शर्मा, गर्वित टेलर, उदयलाल ओड़, पुष्कर, गोविन्द ओड़, दिव्यांश सहित विभिन्न संगठनों की मातृशक्ति, पुरुष, युवा उपस्थित रहे।