श्रीराम जल मंदिर का लोकार्पण रविवार को।

रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ 21 मार्च। गोल प्याऊ जन सेवा समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा विश्व जल दिवस पर रविवार 22 मार्च को स्थानीय पन्नाधाय बस स्टेण्ड पर श्रीराम जल मंदिर का लोकार्पण किया जाएगा। समिति अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मालू ने बताया कि आम जनता के लिए गोल प्याऊ जन सेवा समिति द्वारा जन सहयोग से श्रीराम जल मंदिर का निर्माण करवाया गया। कोषाध्यक्ष एवं प्रबंधक ओमप्रकाश खटोड़ के अनुसार नवनिर्मित प्याऊ का लोकार्पण विश्व जल दिवस पर रविवार को सांसद सीपी जोशी व विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा प्रातः साढ़े 10 बजे किया जाएगा। समिति सचिव गिरिराज बजाज ने बताया कि समिति वर्ष 1969 से गोल प्याऊ चौराहे पर निर्बाध रूप से प्याऊ का संचालन कर रही है। इसके अतिरिक्त गांधी चौक पर शिवालय जल मंदिर व पक्षियों के लिए कबूतर दाना का संचालन भी पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। शहर सब्जी मंडी के बाहर नगर परिषद द्वारा निर्मित प्याऊ का नियमित संचालन भी समिति द्वारा किया जा रहा है। सह सचिव जमनालाल सोमानी के अनुसार नवनिर्मित प्याऊ में वाटर कूलर, आरओ स्थापित किया गया है जिससे राहगीरों को ठंडा एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। इन चारों प्याऊ पर वाटर कूलर व शुद्ध जल हेतु आरओ फिल्टर लगाए गए हैं।