धनवान वही जिसके पास राम-नाम का धन होता है।–निरंकारी ज्ञान प्रचारक जय राम सुथार मनासा (मध्य प्रदेश)

रिपोटर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। कपासन न्यूज/ बड़ी सादड़ी:-21 मार्च 2026, संत निरंकारी मिशन दिल्ली की ब्रांच बड़ी सादड़ी द्वारा उपखंड क्षेत्र गांव लुहारिया खेड़ा में रात्रि को निरंकारी सत्संग आयोजित हुई जिसमें ज्ञान प्रचारक एवं मुखी महात्मा श्री जय राम सुथार मनासा (मध्य प्रदेश )की उपस्थिति में आयोजित हुई जिसमें श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संसार में धनवान वही है जिस इंसान के पास राम- नाम धन होता है अगर इंसान के पास राम- नाम का धन नहीं होता है वह निर्धन- गरीब होता है सद्गुरु की कृपा से संतो के पास राम- नाम का धन होता है समय तो वैसे यूं ही निकल जाता है अभी जो सत्संग में नहीं आए घड़ी तो उनकी भी चल रही है समय तो उनका भी खत्म होना है सत्संग में जो बैठते हैं वह विरले जन होते हैं सौ हाथी का बल होता है जब पैर सत्संग की ओर बढ़ते हैं कोई साधारण बात नहीं की सत्संग में आकर बैठ जाए सद्गुरु कि यह विशेष सभा होती है उन्होंने कहा कि संसार में दो तरह के इंसान पाए जाते हैं एक संसार से प्रेम करने वाले और दूसरा परमात्मा से प्यार करने वाले जैसे किसी इंसान को सांप काट लिया जाए तो उसको इलाज के लिए देसी इलाज के लिए देवालय ले जाते हैं उसको नीम के पत्ते खिलाते हैं और उससे पूछते रहते हैं कि नीम के पत्ते का स्वाद कैसा लग रहा है तो वह बोलता है कि मीठा लग रहा है जब तक वह बोलता है मीठा लग रहा है सामने वाले सोचते हैं की जहर अभी तक उतरा नहीं है वह अगर बोल दे कि कड़वा लग रहा है तो फिर वह संतुष्ट हो जाते हैं कि अब जहर उतर गया है इसी प्रकार यह संसार इंसानों को इतना मीठा लगता है अगर परमात्मा मीठा लगने लग जाए तो पता चलता है कि जहर उतर गया है यह कोई विरले जन ही होते हैं जो इसको प्राप्त कर पाते हैं  जन्म से मृत्यु तक इसी संसार को मन में बसा के इसी संसार में विचरण करते हुए फिर इस संसार में 84 लाख योनियों का चक्कर चलता रहता है यह यात्रा है इसको बंद करना इससे मुक्ति पाना इसलिए संत महात्मा बार-बार आवाज लगाते आए हैं ‘कॉल करें सो आज कर आज करे सो अब कर पल में प्रलय होगा बहुरि करेगा कब,यह काम करके अगर हम फिर संसार का आनंद लेते हैं तो संसार का आनंद वही ले पाते हैं जिनके मन में परमात्मा है जहां मन निर्मल होता है वहीं परमात्मा का वास होता है। वर्तमान में निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज हर इंसान को इस रमे हुए राम की पहचान करवा कर इंसानी जीवन को धन्य कर मुक्ति प्रदान कर रहे हैं। सत्संग आयोजक दिनेश कुमार जटिया ने बाहर से आए महात्मा राजस्थानी साफा एवं दुपट्टा पहनकर स्वागत वह आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन भेरूलाल निरंकारी ने किया उक्त जानकारी निरंकारी मिशन के मीडिया सहायक राधेश्याम रेगर ने दी।