रिपोटर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ 23 मार्च। राष्ट्रीय लोक अदालत ने दुर्घटना के एक प्रकरण में महत्वपूर्ण निर्णय पारित करते हुए प्रार्थी के पक्ष में 21 लाख का अवार्ड पारित किया। प्रकरण के अनुसार 17 अप्रेल 2025 को रात्रि साढ़े 8 बजे रिठोला निवासी विजय भील पिता लालूराम अपनी मोटर साईकिल पर ग्राम सहनवा की तरफ से अपने घर के लिए रोड़ के एक तरफ सही दिशा में धीरे-धीरे आ रहा था कि रिठोला चौराहे पर सामने से उदयपुर की तरफ से एक कार वाले ने कार को तेजगति से चलाकर सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे विजय भील की दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई व मोटर साईकिल पूरी टूट गई। इस पर मृतक के परिजनों ने अपने अधिवक्ता राजू गिरि गोस्वामी चित्तौड़गढ़ के माध्यम से मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण में क्लेम प्रार्थना पत्र पेश कर क्षतिपूर्ति राशि चाही। राष्ट्रीय लोक अदालत में बीमा कम्पनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कं. लि. के विरूद्ध दिनांक 14 मार्च 2026 को न्यायाधीश मोटर यान दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा प्रार्थीगण को मृतक की मृत्यु व मोटर साईकिल टूटने की कुल समस्त क्षतिपूर्ति राशि 21 लाख रुपये राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से दिलाई गई।














