रिपोटर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ पुलिस लाईन के पास बेड़च नदी पर पूर्व में बने काजवे के ऊपर ही धनेत कलॉ रास्ते की पुलियों निर्माण करवाने की मांग को लेकर ग्राम वासियों ने सांसद सीपी जोशी को सोपा ज्ञापन।
ग्रामीणों ने बताया कि धनेत कलां पुलियाँ निर्माण हेतु 25 करोड की राशि स्वीकृत की गयी इसके लिए सभी 25 गांव एवं धनेत कलां के ग्रामवासियों की इच्छा हैं कि स्वीकृत पुलिया का निर्माण पूर्व में प्रस्तावित एवं स्वीकृत स्थान जो कि होमगार्ड कार्यालय के पास निर्मित काजवे पर ही नवीन पुलिया का निर्माण किया जाये ताकि सभी ग्रामवासियों के लिये यह रास्ता काफी पुराना व शहर से नजदीक एवं सुलभ हैं व 25 गांव के ग्रामवासियों के शहर में आने-जाने का मुख्य मार्ग भी यही है। यह जानकारी में आया हैं कि कुछ भू-माफियों को फायदा पहुंचाने के लिये 25 गांवो के ग्रामिणों की मांग को अंदेखा कर पुलिया का निर्माण अन्यत्र स्थान पर करने की योजना बनायी जा रहीं है। जिससें 25 गांव के ग्रामीणो एवं धनेत कलों के सभी ग्रामिणों में भयंकर आक्रोश हैं। अतः श्रीमान् से निवेदन हैं कि आप द्वारा स्वीकृत पुलिया प्रस्तावित एवं बजट में घोषित स्थान पर ही (बड़ी पुलिया पूर्व में निर्मित काजवे के ऊपर ही बनाई जाए क्योंकि शहर में जाने के लिए यही सबसे पुराना व सुगम रास्ता यही है) बनायी जायें।














