रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा पांच हजार रूपये का ईनामी अपराधी नारायण जाट को गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल बरामद की गई हैं। आरोपी अपने साथियों के साथ मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में राज्य कार्य मे बाधा पहुंचा पिस्टल दिखा कर भागे थे। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 22 मार्च 2025 को इन्द्राज पुत्र मुकेश धोबी निवासी मालवीय नगर जयपुर के ऑफिस से चेतनराम पुत्र जुंजाराम निवासी मेघवालों की बस्ती शेरोनियों का तालाब मेघवास बाडमेर एक क्रेटा कार को किराये पर ले गया था जिसने वापस आकर किराया व कार को जमा नही करवाया। कार के मालिक इंद्राज ने क्रेटा कार के जीपीएस की लोकेशन मंगलवाड़ थाने के हरियाखेड़ी के एक बाडे में बताई। जिस पर एएसआई प्रेमनाथ व जाप्ता ने बाड़े मे जाकर देखा तो एक काले रंग की बिना नम्बरी स्कार्पियो व एक क्रेटा कार में चार काले प्लास्टिक के कटटे पड़े हुए थे। इतने में हरियाखेड़ी निवासी देवीलाल पुत्र मोहनलाल मेनारिया, कैन्हयालाल पुत्र मोहनलाल मेनारिया व 08-10 लोग पिस्टले लेकर आये और स्कॉर्पियों व केटा कार को पिस्टल दिखाकर लेकर भाग गये। पुलिस जाप्ता द्वारा पिछा करने पर क्रेटा कार को राणेरा महोदव के पास छोडकर भाग गये। कार मालिक इंद्राज की रिपोर्ट पर थाना मंगलवाड पर प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान किया गया। एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के मार्गदर्शन, डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन एवं थानाधिकारी मंगलवाड़ भगवान लाल पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर मामले में पूर्व में देवीलाल पुत्र मोहन लाल जाति मेनारिया निवासी हरिया खेड़ी थाना मंगलवाड जिला चितौड़गढ़ (राज.), सुरेश कुमार जाट पुत्र तारा राम जाट निवासी रोहिली थाना ग्रामीण बाडमेर हाल बलदेव नगर थाना रिको क्षेत्र जिला बाडमेर, कन्हैयालाल पुत्र मोहनलाल जाति मेनारीया निवासी हरीयाखेडी थाना मंगलवाड जिला चितौडगढ़ (राज.) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। वांछित आरोपी नारायण राम पुत्र लिखमाराम जाति माचरा (जाट) उम्र 36 साल निवासी बायतु भिमजी पुलिस थाना बायतु जिला बालोतरा हाल निवासी बलदेव नगर थाना रिको क्षेत्र जिला बाडमेर (राज.) को बापर्दा गिरफ्तार कर देशी पिस्टल बरामद कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी नारायण राम जाट थाना रिको बाडमेर का हिस्ट्रीशीटर होकर 5000/- रूपये का ईनामी अपराधी होकर आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, मारपीट के कुल 15 प्रकरण दर्ज होकर जैर ट्रायल है। पुलिस थाना मंगलवाड टीमः- थानाधिकारी मंगलवाड भगवानलाल पु.नि., एएसआई जगदीश चन्द्र, कानि. बलराम, टंवरसिंह, रोशन लाल, राकेश कुमार, भावेश व सुनिल।














