बाईक सवार से 2 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कनेरा थाना पुलिस की कार्यवाही।

रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना कनेरा ने ऑपरेशन “त्रिनेत्र” के तहत कार्यवाही करते हुऐ मोटरसाईकिल पर 2 किलो 68 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफतार किया हैं। जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी कनेरा महेन्द्र सिंह (उनि) के नेतृत्व में एएसआई महेन्द्र कुमार, कानि. रेवताराम, मंचाराम, दिलिप सिंह व वासुदेव ने कार्यवाही करते हुऐ दौराने नाकाबन्दी लालघाटी पर एक मोटरसाईकिल चालक को रोक कर तलाषी ली गई तो मोटर साईकिल की टंकी पर रखी कपडे की थैली में 2 किलो 68 गाम अवैध अफीम होना पायी गई, मौके पर अवैध अफीम व बाईक को जब्त किया जाकर आरोपी 20 वर्षीय गणेश उर्फ सांवरा पुत्र गोपाल लाल जटिया निवासी कोचवा थाना कनेरा को गिरफतार किया गया। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।