स्कोर्पियो गाड़ी से 380 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त।ऑपेरशन त्रिनेत्र के तहत कपासन थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना कपासन ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एक स्कोर्पियो कार से 380 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। स्कोर्पियो से दो नम्बर प्लेट भी मिली हैं। जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी कपासन हरजी लाल के सुपरविजन में कपासन थाना इंचार्ज मनीष शर्मा प्रशिक्षु आर.पी.एस व पुलिस जाप्ता द्वारा रामथली से शनिमहाराज आने वाले रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पीयो कार के चालक द्वारा नाकाबंदी तोडकर भाग कर आगे खडे प्राईवेट वाहन के टक्कर मारी, जिससे स्कॉर्पीयो कार का चालक साईड का टायर टूट कर अलग निकल गया। स्कॉपीर्यो कार चालक व उसका साथी वाहन को आगे रोड के साईड में खडा कर अन्धेरा का फायदा उठाकर खेतो में फरार हो गयें। स्कॉर्पीयो कार की नियमानुसार तलाशी लेने पर 22 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा 380.870 किलोग्राम अधकुचला अफीम डोडा चूरा मिला तथा दो नम्बर प्लेट मिली। एन.डी.पी.एस एक्ट के प्रावधानुसार कार्यवाही करते हुये जब्ती की गई। प्रकरण मे अनुसंधान जारी हैं। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।