रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ । राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति जयपुर के निर्देशानुसार अपनी लम्बित मांगों व समस्याओं के निराकरण को लेकर किये जा रहे
कार्य बहिष्कार व ज्ञापन की श्रृंखला में प्रदेश स्तरीय दिशा निर्देशों के तहत मंगलवार 24 मार्च को राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति यूनियन जयपुर जिला इकाई चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शक्तावत के नेतृत्व में कलेक्टर, जिला रसद अधिकारी, उप रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपें गये। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शक्तावत ने बताया कि गत 27 फरवरी से कार्य बहिष्कार जारी है। शुक्रवार को ज्ञापन दिया गया जिसमें पूर्ववर्ती मांगों को दोहराते हुए अनिश्चितकालीन बहिष्कार जारी रखे जाने के निर्णय से अवगत कराया। 31 मार्च तक मांगे नहीं मानी जाती है तो एक अप्रैल से पूर्ण तालाबंदी के साथ ही विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसी के साथ राशन सामग्री, खाद बीज, समर्थन मूल्य खरीद कार्य भी बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा ढोल बजाओ सरकार जगाओ नारे के साथ कलेक्ट्रेट पर ढोल बजाया और केन्द्रीय बैंक तक रैली निकाली। इस दौरान अशोक कुमार, राजेंद्र कुमार, बरदीचंद, राजू लाल, सुरेंद्र सिंह, प्रकाशचंद्र, किशन नाथ, पुष्करलाल, शंकर लाल, हेमेन्द्रसिंह, रामरतन जाट, भंवर सिंह, रामेश्वर लाल, जयराज भगत सिंह, उदयलाल, काशीराम, हीरालाल, टाइगर, श्रवणलाल, हरीश, सत्यनारायण, जितेन्द्रसिंह, भेरूलाल, राजेन्द्र सिंह, इन्दरसिंह, मन्नूदेव, रामरतन, देवाराम सहित जिले के व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक, सेल्समैन, चतुर्थ श्रेणी, कर्मचारी सभी मौजूद रहे।














