बिनोता में मेगा पीटीएम बैठक सम्पन्न, दसवीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय स्तर पर इशिका सोनी रही टॉपर।

रिपोर्टर: जनक दास वैष्णव। कपासन न्यूज/ निम्बाहेडा़ उपखंड के -राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता में प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लुहार की अध्यक्षता में मेगा पेटीएम बैठक का आयोजन हुआ।उक्त बैठक में सभी कक्षाध्यापकों ने स्थानीय परीक्षा परिणामों की घोषणा करते हुएं उपस्थित अभिभावकों, विद्यार्थियों को शैक्षणिक स्थिति से अवगत कराते हुएं होलिस्टिक कार्ड, विद्यार्थियों को AI आधारित दक्षता आकलन (सीबीए)निपुण आकलन के होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड योगात्मक आकलन के होलिस्टिक वार्षिक परीक्षा परिणाम,घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम तथा ORF के परिणामों को अभिभावकों के साथ साझा करके विद्यार्थियों के सीखने की प्रगति पर चर्चा,इस बार नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 1अप्रैल 2026 से हो रहा है अतः विद्यार्थियों को आगामी कक्षा में अस्थायी प्रवेश देकर नियमित कक्षा संचालन , निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें विद्यालय में आ चुकी है,पहले आओ पहले पाओ की बात बताई।हाउस होल्ड सर्वै कर प्रवेश योग्य बालक बालिका को विद्यालय में प्रवेश दिलाना। कक्षा 3-5तक के विद्यार्थियों हेतु बुनियादी दक्षताएं पर विशेष शिक्षण करवाना ,विद्यालय व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल देना आदि बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया।बैठक में अभिभावक नारायण सिंह एवं विद्यार्थी हर्षिता को सम्मानित किया गया। मेगा पेटीएम बैठक में राजेश आचार्य रमेश सिंह शक्तावत योगिता भारद्वाज परिणीता वैष्णव हेमलता कुमावत खुशी कुमावत नैना कुम्हार सोनू सेन हेमलता पाटीदार प्रिया सोनी कीर्ति वाला कुमावत वैभव सहित विद्यार्थी अभिभावक मौजूद रहे। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह शक्तावत व्याख्याता राधेश्याम शर्मा कालू राम मीणा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के इंचार्ज जयप्रकाश तिवारी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक बंशीलाल मेघवाल वरिष्ठ पुस्तकालय अध्यक्ष बुधराज भंवरिया कनिष्ठ लिपिक विक्रम सिंह चौहान वरिष्ठ अध्यापक रॉबिंस कुमार अध्यापक प्रहलाद वैष्णव भंवरलाल मेघवाल मधुबाला मुंदड़ा भागल प्रथम के प्र .अ.बापू लाल मीणा भागल द्वितीय के अध्यापक सुरेश चंद्र वैष्णव पंचायत शिक्षक राजेंद्र वैष्णव जसवंत वैष्णव वीटी जानकी लाल तेली मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लोहार ने दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर समस्त विषय अध्यापकों को धन्यवाद दिया तथा स्थानीय विद्यालय स्तर क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान टॉपर रहने वाले विद्यार्थी इशिका सोनी,(80.67%) पुत्री किशन सोनी, दिव्या कुमावत (79.33%) पुत्री किशनलाल कुमावत,कैलाश मेनारिया(78.67%) पुत्र रामेश्वरलाल मेनारिया सहित प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण रहे लक्षिता गायरी रजत दुबे,पूजा आचार्य ,विकास प्रजापत ,दिशा वैष्णव,खुशनुमा मंसुरी ,रवि गायरी ,रोहित टेलर ,किरण रेगर ,कोमल कुमावत ,कृतिका प्रजापत,संजना रावल ,योगिता रेगर, नितेश मेघवाल, प्रेमशंकर कुमावत,बिन्दु वैष्णव ,सरस्वती कुमावत,हितेश पाटीदार, जोरावर सिंह सहित प्रतिभाओं को श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दी।आभार मधु मूंदड़ा ने जताया।उप प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह शक्तावत ने प्रवेशोत्सव कार्य सर्वे हेतु वार्ड आवंटित कर प्रभारी मनोनित किए गए।