रिपोर्टर रोशन लाल रेगर। कपासन न्यूज/ कपासन उपखंड क्षेत्र के सुरपुर में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे । महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव सेवा समिति के अध्यक्ष बसंती लाल जैन , संरक्षक हीरा लाल जैन मंत्री अरूण कुमार जैन एवं कोषाध्यक्ष सुशील कुमार जैन के नेतृत्व में दिनांक 29 मार्च को सामूहिक एकासन एवम् 30 मार्च को निशुल्क नेत्र दंत चिकित्सा एवम् रक्त दान शिविर का आयोजन एवम् सायंकालीन एक शाम महावीर प्रभु के नाम भक्ति संध्या का आयोजन एवं 31 मार्च को श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष बसंती लाल जैन एवम् परिवार जन द्वारा नवकारसी एवं गौतम प्रसादी का आयोजन होगा । साथ हि भव्य वर घोड़ा , महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव एवम् प्रवचन कार्यक्रम आयोजित होंगे ।














