प्रवेशोत्सव को लेकर विद्यालयों का सघन निरीक्षण।

रिपोर्टर जनक दास वैष्णव। कपासन न्यूज/ निम्बाहेडा़।  -मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) प्रमोद कुमार दशोरा के आदेशानुसार प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सहित राज्य सरकार की फेलोशीप योजनाओं के सघन निरीक्षण को लेकर विद्यालयों का औचक निरीक्षण राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कनेरा की प्रधानाचार्य सावित्री गुप्ता द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रानीखेडा़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुढाखेड़ा का निरीक्षण किया गया। प्रवेशोत्सव की प्रगति रिपोर्ट निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरण,एमडीएम नियमित उपस्थिति सहित विद्यालय में संचालित योजनाओं ,अभिलेख संधारण सम्बंधी महत्ती जानकारी वहां के संस्था प्रधान व प्रभारी से प्राप्त की गई, प्रवेश उत्सव हाउसहोल्ड सर्वे की ऑनलाइन प्रगति रिपोर्ट ली गई। बिनोता के प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लुहार बाड़ी के प्रधानाचार्य घनश्याम लाल शर्मा गुडाखेडा़ के परसराम कुमावत एवं दीपक कुमावत रानीखेड़ा की प्रधानाचार्य रजनी माहेश्वरी ने आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध करवाई।बैठक में दिलीप पारख दीपक तोलम्बिया सुदेश कुमार,अनिल आंजना घनश्याम लाल कुमावत दिलीप कुमावत संतोष धाकड़ गौरीशंकर कुमावत मौजूद रहे। निरीक्षण कर्ता ने प्रधानाचार्य सावित्री गुप्ता ने आवश्यक सुझाव व निर्देश देते हुए एक अप्रेल से नवीन सत्र के शुभारंभ की शुभकामनाएं दी।आभार प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लुहार ने जताया।