2 किलो अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:3 लाख की अफीम के साथ 11.35 लाख का सामान जब्त, स्विफ्ट कार भी पकड़ी।

कपासन न्यूज/ मंदसौर सिटी कोतवाली पुलिस ने रविवार को नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शमशान घाट के पास छोटी पुलिया से करीब 2 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपए बताई जा रही है। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय सोलंकी (25) निवासी डीगांव माली और पंकज मालवीय (23) निवासी माल्याखेड़ा, जिला मंदसौर के रूप में हुई है। कार और मोबाइल भी जब्त। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार (RJ 27 CF 4921) जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए है। साथ ही दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किया गया। अफीम, कार और मोबाइल सहित कुल 11 लाख 35 हजार 500 रुपए का मश्रुका जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पूछताछ के लिए आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके।