रिपोर्टर अशोक शर्मा कपासन न्यूज/ भूपालसागर। कस्बे सहित क्षेत्र में महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा
महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विभिन्न मोहल्लों से भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। जुलूस में भगवान महावीर की आकर्षक झांकी सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। बैंड-बाजे एवं भक्ति संगीत के साथ निकले इस जुलूस में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए भगवान महावीर के संदेशों का प्रचार-प्रसार करते नजर आए। श्रद्धालुओं ने अहिंसा, सत्य और प्रेम का संदेश देते हुए समाज में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया तथा पुष्प वर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की गई। कार्यक्रम के अंत में धार्मिक प्रवचन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें समाजजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।














