मां वैष्णो मां नर्बदा सेवा समिति ने की एक पीड़ित परिवार की 1,51000 लाख रु की मदद।

संपादक कालूराम कुमावत।

सैंथल (दौसा)। धर्मपुरा में स्व. छोटे लाल भूरिया की ढाणी का का स्वर्ग वास हो गया था जो की मजदुरी का कार्य करते समय सिलोकोसिस से पीड़ित हो गया था जिसकी लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वो मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा था। अब उनकी मृत्यु हो जाने से परिवार में उनकी विधवा पत्नी और तीन छोटे छोटे मासूम बच्चों पर दुखों का पहाड़ सा टूट पड़ा। यह सूचना कमलेश मीना ने माँ वैष्णो माँ नर्बदा सेवा समिति टीम के सहयोगी संदीप पबड़ी को बताया कि परिवार की दयनीय स्थिति है और कमाने वाला भी कोई नही उन्होंने बिना विलंब किए बच्चों की शिक्षा व भविष्य को देखते हुए सोशल मीडिया पर सहायता मिशन चलाया गया,इस मिशन में धर्मपुरा के समस्त ग्रामवासियों के साथ साथ सर्व समाज के सहयोग कर्ताओं से मां वैष्णो मां नर्बदा सेवा समिति व सभी सहयोग करता बंधुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर सहयोग करवाया । इस मिशन में कुल सहयोगकर्ता लगभग 400 रहें तथा कुल सहयोग राशि 151000 रुपए रही। जो उपस्थित सदस्यों के द्वारा पीड़ित परिवार को सुपर्द की गई। 50,50 हजार रू की दो बैश उनके इनकम स्रोत को बढ़ाने के लिए दी गई ,बाकी शेष घर राशि बच्चो की पढ़ाई खर्च हेतुु व घर खर्च के लिए दी गई , सुनील काली पहाड़ी मां वैष्णो मां नर्बदा सेवा समिति अध्यक्ष,  छाजू राम, फैली राम मीना, भोलू राम, रामबिलाश, नर्शी , मुकेश आदि समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पीड़ित परिवार व ग्रामीण वासियों ने सर्व समाज के दानवीर भामाशाहों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

चैनल को सब्सक्राइब करें।