बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, किसान चिंतित।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी पहुँना क्षेत्र मे मंगलवार शाम को अचानक आई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है। शाम करीब 6 बजे के बाद लगभग 20–25 मिनट तक हुई तेज बारिश के कारण गाँव की सड़कों पर पानी बहने लगा। इस दौरान खेतों में गेहूं, चना और जौ जैसी फसलों की कटाई का कार्य चल रहा था। बारिश के चलते जहां खड़ी फसलें प्रभावित हुईं, वहीं कटी हुई फसलें भी भीग जाने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार बारिश के साथ कुछ समय तक मक्का के दाने के आकार के ओले भी गिरे, जिससे फसलों को और अधिक क्षति पहुंची।अचानक बदले मौसम के कारण किसानों के चेहरे पर चिंता साफ नजर आ रही है। उन्होंने प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।