गौ सम्मान आव्हान अभियान को लेकर जागरूकता हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत कपासन न्यूज/ कपासन , दिनांक 1 अप्रैल 2026 देश भर में गौ माता के संरक्षण और उन्हें राष्ट्र का गौरव दिलाने के लिए आगामी 27 अप्रैल सोमवार को गौ सम्मान आव्हान अभियान के रूप में एक कार्यक्रम संपूर्ण भारत में आयोजित किया जा रहा है इस अखिल भारतीय अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना एवं गौ हत्या पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाना है। इस अभियान के जरिए सरकार के प्रतिनिधि को महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के हाथों प्रार्थना पत्र सौंपकर मांग की जा रही है कि गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगे , गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कर सम्मानित दर्जा दिया जाए , गौ सेवा के लिए केंद्रीय कानून बने और एक अलग गौ सेवा मंत्रालय का गठन किया जाए। बुधवार की सुबह इस अभियान के मेवाड़ अंचल के प्रभारी मेवाड़ महामंडलेश्वर अनुज दास महाराज मुंगाना धाम के नेतृत्व में रामस्नेही संप्रदाय के संत कीमत राम महाराज की उपस्थिति में कपासन नगर में इस अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने , इस अभियान से सभी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ने हेतु बैठक का आयोजन रामद्वारा परिसर में किया गया। जहां संतो के सानिध्य में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। संतो ने गौ माता को जीवन का मूल आधार बताते हुए सभी सनातनी बंधुओं से गौ माता को सम्मान दिलाने हेतु आयोजित किए जा रहे इस अभियान से तन मन धन से जुड़ने का आग्रह किया है। इस अवसर पर जगदीश महाराज , विहिप जिला उपाध्यक्ष दिलीप बारेगामा प्रखंड मंत्री गोपाल कृष्ण काबरा , प्रखंड अध्यक्ष मुकेश जागेटिया , भाविप के बादशाह सिंह , बजरंग दल जिला सह संयोजक रोहित सिंह , श्री रामद्वारा ट्रस्ट अध्यक्ष दामोदर सोमानी , संपत लोहार , लाला चाष्टा , अंबिका प्रसाद जायसवाल , सांवरिया सेन , सुनील डाड , अनिल सोमानी , प्रहलाद डाड , नरेश ईनाणी आदि उपस्थित रहे।