बिनोता में स्टॉफ बैठक एवं हनुमान चालीसा का पाठ।

रिपोर्टर जनक दास वैष्णव। कपासन न्यूज/ निम्बाहेडा़  -मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मूंदड़ा के आदेशा अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता में प्रवेश उत्सव एवं जिला रैंकिंग ,नवीन सत्र की वार्षिक कार्य योजना, नामांकन एवं ठहराव, विद्यार्थियों का नियमित विद्यालय आने, विद्यालय सर्वांगीण विकास को लेकर प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लुहार की अध्यक्षता में स्टाफ बैठक का आयोजन हुआ । बैठक में गांव के प्रबुद्धजन सेवानिवृत्ति शिक्षक गोपाल लाल तिवारी नरेश मेनारिया जनक दास वैष्णव गोपाल लाल व्यास नारायण सिंह शंभू लाल रावत मौजूद रहे । प्रवेशोत्सव प्रभारी देवेंद्र सिंह शक्तावत उप प्रधानाचार्य ने प्रवेश उत्सव हाउस होल्ड सर्वे पर विचार व्यक्त किये। बैठक में व्याख्याता राधेश्याम शर्मा कन्हैयालाल मीणा कालूराम रावत बंसीलाल मेघवाल बुधराज भंवरिया रोबिन्स कुमार विक्रम सिंह चौहान प्रहलाद वैष्णव भंवरलाल मेघवाल मधुबाला मुंदडा़ सुरेश कुमार वैष्णव अंजलि महावर जानती लाल तेली राजेंद्र वैष्णव जसवंत वैष्णव सहित नवप्रवेशी बच्चें मौजूद रहे। नवप्रवेशी विद्यार्थियों और अभिभावकों का सम्मान किया गया। साथ ही प्रार्थना सभा में हनुमान जन्मोत्सव पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। तत्पश्चात हनुमान जन्मोत्सव पर डॉ हीरालाल लुहार प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह शक्तावत उप प्रधानाचार्य राधेश्याम शर्मा व्याख्याता ने विचार रखें। उक्त दोनों ही कार्यक्रमों में हेमलता कुमावत परिणीता वैष्णव योगिता भारद्वाज सोनू सेन हेमलता पाटीदार कुंती कुमावत सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। आभार अध्यापक प्रहलाद वैष्णव ने जताया।