घोसुंडा में रेगर बस्ती में प्रतिभाओं का सम्मान किया।

कपासन न्यूज/  चित्तौड़गढ़ दिनांक 3 अप्रैल 2026  घोसुंडा में रेगर बस्ती में रैगर समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के अध्यक्ष बाबू लाल जीनवाल ने सभी को बधाई देते हुए निरन्तर कठिन मेहनत एवं दृढ़ संकल्प ले कर आगे बढ़ने का आहवान किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी चित्तौड़गढ़ के उपाध्यक्ष निर्मल कुमार देसाई ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को मिल कर प्रतिभाओं को तराशने का कार्य करना होगा । डॉ अम्बेडकर ने संविधान में किए गए प्रावधानों से वंचित समाज शिक्षा, समानता एवं मौलिक सुविधाओं की प्राप्ति हुई है। भारतीय संविधान की बुकलेट का वितरण किया गया । सभी ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का प्रण लिया है। समारोह में कक्षा 10 में 82 प्रतिशत अंक के लिए चेतन प्रकाश रेगर, लोकेश रेगर का 63 प्रतिशत अंक ,सपना रेगर का 12 वी में 74 प्रतिशत अंक , आरती रेगर 76 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर अभिनंदन किया गया।  समारोह में किशन लाल रेगर, गोपाल रेगर, राम लाल रेगर, मांगी लाल रेगर ने अपने विचार व्यक्त किए एवं प्रतिभाओं को बधाई दी इस अवसर पर मुकेश दास, कन्हैया लाल रेगर, देवकिशन रेगर, शंकर लाल, कैलाश चंद्र ,रतन लाल, राजू रेगर, नारायण लाल, हरिओम, शिवकरण, मुकेश , कमलेश, देवराज, शिव राज, भेरू लाल, कन्हैया लाल, प्रहलाद , कन्हैया लाल, शिव नारायण, कालू लाल, कैलाश जीनगर,बगदी राम, तुलसी राम, अशोक, प्रिया, पूजा, उपस्थित रहे।