कपासन न्यूज/ कपासन। सिंहपुर ग्राम पंचायत स्थित बनाकिया खुर्द में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन
गांव के हनुमान जी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी मंदिर में विशेष पूजा, हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड का पाठ हवन महाप्रसाद
का आयोजन किया गया हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को 20 फीट ऊंचाई पर भगवा ध्वज चढाया और लाइटो से पुरी तरह भक्तिमय रंग में रंग नजर आया सुबह की विशेष महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का दौर लगातार जारी रहा। पुजारी नारायण दास वैष्णव आरती की आरती के बाद मंदिर के कपाट खुलते ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया श्रद्धालु हाथों में नारियल, फूल-माला और प्रसाद लेकर “जय श्री राम और “जय बजरंगबली के साथ दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन कर सुख समृद्धि और खुशहाली की कामनाएं की मंदिर में विशेष रूप से चोला चढ़ाया गया हनुमान जी मंदिर की मान्यता को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आस्था मान्यता है कि यहां हनुमान जी की “दरबार” लगती है, जहां भक्त अपनी समस्याएं लेकर आते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। प्रकाश वैष्णव, राजू कुमावत, भंवर सिंह चौहान, सुरेश पुर्बिया, लोकेश कुमार तेली, अंबालाल सुखवाल, देवीलाल जाट, कैलाश दास वैष्णव, विक्रम बना, प्रकाश तेली, देवीलाल कुमावत, सुनील सुखवाल, कैलाश तेली, प्रभु लाल पुर्बिया, सोहन पुर्बिया, सिहपुर संमद खटिक, पन्नालाल गर्ग, आशीष कुमावत, विष्णु तेली, एवं अन्य सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे














