रिपोर्टर जनक दास वैष्णव। कपासन न्यूज/ निम्बाहेडा़ बडी़सादडी़ उपखंड मुख्यालय के गाँव सरोड़ गांव में ग्यारह अप्रैल से 17 अप्रैल तक समस्त ग्रामीणों के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा महापुराण कार्यक्रम में आने के लिए समिति के प्रतिनिधियों द्वारा बिनोता ख़ाकल मंदिर पर पहुंच कर निमंत्रण पत्रिका के साथ पीले चावल भेट कर आने का न्योता दिया खाकल देव मंदिर धर्म शाला कार्यालय पर कमेटी अध्यक्ष गजराज सिंह शक्तावत सचिव अनिल शर्मा,कमेटी सदस्य गोपाल तिवारी पन्ना लाल लखारा ने निमंत्रण देने आए भागवत समिति के भंवर सिंह झाला दयाल सिंह झाला का उपरना पहना कर स्वागत किया 
भंवर सिंह झाला ,दयाल सिंह झाला ने बताया कि सरोड़ में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा प्रवचन स्वामी अनंत राम शास्त्री महाराज बड़ीसादड़ी के मुखारविंद से सात अप्रैल शनिवार से सुबह सवा ग्यारह बजे से दिन में सवा तीन बजे तक होगा कथा का समापन 17 अप्रैल शुक्रवार को होगा भागवत कथा समिति के सदस्यों ने बिनोता में चारभुजा मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के नाम निमंत्रण पत्र दिया गया!













