राशमी थाना पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस मामले में इनामी आरोपी गिरफ्तार।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी राशमी थाना पुलिस ने एनडीपीएस मामले में वांछित एक इनामी आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। आरोपी पर दो हजार रुपये का इनाम घोषित था।थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि करीब दो माह पूर्व साड़ास थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में तुंबड़िया निवासी माधव लाल पुत्र कालू लाल धाकड़ 253 ग्राम अफीम प्रकरण में वांछित चल रहा था।

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें कांस्टेबल नानू लाल, परमेश्वर और मनोज को शामिल किया गया। टीम ने सतर्कता से कार्रवाई करते हुए आरोपी माधव लाल को उसके घर से धर दबोचा।आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया