रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी सोमवार को श्रीसंघ के सान्निध्य में सुप्रभाजी एवं मणि प्रभा जी महारासा का श्री चारभुजा गोपाल गौशाला में आगमन हुआ। इस अवसर पर संतों ने गौशाला परिवार को आशीर्वाद प्रदान किया तथा गौमाता के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम के दौरान गौभक्त अनिल चौधरी (पहुंना) ने गौमाता की सेवा हेतु 51 बोरे हरे चारे (घास) की भेंट अर्पित की। वहीं श्रीसंघ द्वारा गौशाला के लिए ₹1000 का नकद सहयोग भी प्रदान किया गया।इस पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौसेवा का संकल्प लेते हुए “गौ माता की जय” के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।













