समय की पुकार दाता बानो- बीके शिवली दीदी।

कपासन न्यूज/  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय निंबाहेड़ा सेवा केंद्र प्रभारी बीके शिवली दीदी ने आर के कॉलोनी में राधेश्याम भाई जी के घर शिव ध्वजारोहण करने के उपलक्ष में वहां उपस्थित सभी भाई बहनों को बताया कि अभी वास्तविकता में समय की पुकार यही है कि हम अपने अंदर दाता पन की भावना को इमर्ज करें उन्होंने बताया कि चाहे हमें कोई मान दे ना दे कोई प्यार दे ना दे कोई हमें सहयोग दे या ना दे लेकिन हमें सभी के प्रति अपने मन में शुभकामना रखनी चाहिए क्योंकि हम परमपिता परमात्मा की संतान है इसलिए परमात्मा तो सदैव दाता बन हर आत्मा के लिए देने का ही कार्य भगवान करता है तो जब हम भगवान की संतान हैं तो हमें भी अवश्य उन्हीं के कर्तव्य में सहयोगी बनना चाहिए । आज वर्तमान समय सभी के मन में बस यही भावना रहती है कि कोई मुझे प्यार करें कोई मुझे सहयोग दे तो मैं भी दूं और इसी भावना के कारण कहीं ना कहीं छोटी-छोटी बातों के कारण हमारे संबंध व्यवहार स्वभाव खराब होते जा रहे हैं और जिसका असर पूरे समाज पर परिवार पर शहर पर पूरे विश्व पर पड़ता है तो क्यों नहीं आज से हम परमात्मा शिव बाबा के ध्वज के नीचे यह संकल्प करें कि मुझे हमेशा सर्वात्माओं के लिए कुछ ना कुछ देना ही देना है किसी को खुशी देनी है किसी को प्यार देना है किसी को शक्ति देनी है किसी को दुआएं देनी है तो मेरे पास जो भी आए वह कभी भी खाली हाथ न जाए वह आत्मा कुछ ना कुछ हमसे लेकर ही जाए यदि हम किसी को कुछ देते हैं तो वास्तविकता में देना लेना ही हो जाता है क्योंकि हम जब किसी को देंगे तो अवश्य परमात्मा के द्वारा हमें इतनी गुण शक्तियां ,प्यार ,खुशी मिलेगी कि हमारे खजाने सदैव भरपूर ही रहेंगे तो हमें आज से यही संकल्प लेना चाहिए कि हमें सब के प्रति सहयोगी बनना है दुआएं देना है और दुआएं लेना है कार्यक्रम के अंत में परमात्मा भोलेनाथ शिव बाबा का ध्वज लहराया गया तथा सभी को प्रसाद वितरित किया गया।