गौ सम्मान आव्हान को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत कपासन न्यूज/ कपासन , दिनांक 8 अप्रैल 2026 संपूर्ण भारत वर्ष में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने एवं गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने सहित अन्य कई मांगो को लेकर आगामी 27 अप्रैल को देश के संत महात्माओं की उपस्थिति में हिन्दू समाज का प्रत्येक नागरिक प्रशासनिक अधिकारियों के हाथों राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री , राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र अपनी अपनी तहसील पर पहुंच कर देवे इस हेतु गांव गांव ढाणी ढाणी जनसंपर्क करके हिंदू समाज को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। अभियान के सदस्य रोहित सिंह राजपूत ने बताया कि गत मंगलवार को कपासन तहसील के गांव रूपाखेड़ी , हथियाना , शनिमहाराज , उच्चनार , करजाली , चाकूड़ा , कारुकड़ा , उमंड , रोलिया , कोलपुरा सहित अन्य राजस्व गांवों तक मंदिर आधारित मीटिंग करके अभियान में पधारने हेतु निमंत्रण दिया तथा पीले चावल देकर , टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल करवा कर एवं समर्थन एवं संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर के माध्यम से सनातनियों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। शेष दिनों में कपासन , चित्तौड़गढ़ सहित पूरे मेवाड़ क्षेत्र में इस अभियान की चेतना जागृत कर ज्यादा से ज्यादा हिंदुओं की भागीदारी सुनिश्चित करवाने और अभियान को सफल बनाने हेतु प्रयास किया जाएगा। इस अभियान को लेकर गांव के प्रत्येक नागरिक माताओं बहनों सहित बच्चों में भी काफी उत्साह का माहौल है। जनसंपर्क के दौरान कपासन एवं आस पास के क्षेत्रों के गौ भक्त एवं गौ शाला प्रबंधक उपस्थित रहे जिन्हें आयोजन के निमित विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई।